फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two isolates of two different infected isolates, new isolates also arrived from Delhi

दो संक्रमितों के दो-दो नजदीकी लोगों को किया आइसोलेट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Two isolates of two different infected isolates, new isolates also arrived from Delhi
खटीमा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग संक्रमित मिले दो-दो नजदीकी लोगों को आइसोलेट किया है, जबकि दिल्ली समेत अन्य नगरों से आए 44 लोगों की स्क्रीनिंग कर एक को आइसोलेट, 9 को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया।     बता दें कि अब तक हॉट स्पॉट से क्षेत्र में आने वाले लोगों में अनेक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जांच टीम लीडर डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया गुरुग्राम से आए संक्रमित व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, इस पर उसकी पत्नी को होम क्वारन्टीन किया गया था, बुधवार को उनके साथ आए पुत्री व दामाद को आइसोलेट किया गया।  जबकि नगर के वार्ड नंबर 13 के भी संक्रमित निकले व्यक्ति के दो नजदीकी लोगों को आइसोलेट किया गया। इधर लायंस स्कूल में स्वास्थ्य टीम ने अन्य नगरों से आए 22 की स्क्रीनिंग कर 6 को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती व 16 को होम क्वारन्टीन किया। जबकि नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा त्रिपाठी, नुपुर पांडे, दीक्षा कोहली ने 22 की स्क्रीनिंग कर दिल्ली से आए एक व्यक्ति को आइसोलेट, 3 को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया और 18 को होम क्वारंटीन किया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed