{"_id":"6626e16354b51c8ff7040434","slug":"two-injured-including-teenager-in-leopard-attack-kashipur-news-c-235-1-ksp1005-110673-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तेंदुए के हमले से किशोर समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तेंदुए के हमले से किशोर समेत दो घायल
Tue, 23 Apr 2024 03:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर सरकारी अस्पताल में तेंदुए के हमले से घायल सूरजपाल
विज्ञापन
काशीपुर। तेंदुए के हमले से किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। एक घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी है।
ग्राम शिव नगर ढकिया नंबर एक के एक खेत में मशीन से गेहूं कटाई का काम चल रहा था। इस दौरान लोगों ने वहां तेंदुआ देखा। शोर मचाने पर तेंदुआ एक खेत में छिप गया। तेंदुए घुसने से कटाई कार्य बंद हो गया है। इस दौरान अचानक तेंदुए ने ग्राम हरिनगर निवासी 16 वर्षीय विनीत पर भी हमला कर दिया है। इसके बाद तेंदुए ने खेत की तरफ आ रहे सूरजपाल पुत्र छिद्दा सिंह पर हमला कर दिया। इससे सूरजपाल खेत की मेड़ पर जा गिरा। तेंदुए ने उसके गले पर हमला करना चाहा तो उसने बचाव के लिए अपना बायां हाथ आगे कर दिया, जिसे तेंदुए ने चबा दिया। परिजनों ने लहूलुहान सूरजपाल को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज कर छुट्टी कर दी है।
कोट
ढकिया नंबर एक से खेत में तेंदुआ दिखने की सूचना आई है। टीम भेज दी गई है। टीम के आने पर रिपोर्ट के आधार पर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र सिंह रजवार, वन क्षेत्राधिकारी