फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two Held For Gangrape

किशोरी से गैंगरेप के दो आरोपी दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Two Held For Gangrape
सितारगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में गैंगरेप के आरोपी युवक। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। छह दिन पहले किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

20 मार्च की रात करीब नौ बजे शौच को गई किशोरी को पिंडारी गांव निवासी पवन सिंह राणा और बिज्टी गांव के शिव कुमार ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और गलत काम किया। 22 मार्च को गांव में पंचायत होने पर मामला रफादफा हुआ तो इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी। इस पर ग्रामीण किशोरी को बिज्टी कैलाश नदी किनारे अंत्येष्टि के लिए ले गए। पुलिस को इसकी भनक लगी तो कोतवाल सलाहउद्दीन व उनकी टीम मौके पर पहुंची थी और चिता से किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

उसी दिन मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी देवेंद्र पींचा और सीओ सुरजीत कुमार ने कोतवाल सलाहउद्दीन के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को टीम ने आरोपियों के उनके घरों से धर दबोचा। टीम में विवेचक निर्मला पटवाल, एसआई हरविंदर कुमार, कांस्टेबल बलवंत सिंह, जितेंद्र राय, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed