फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two groups of students kicked and punched in kashipur

Uttarakhand News: छात्रों के दो गुटों में चले लात-घूंसे, एक घायल; पुलिस ने लाठी चलाकर भीड़ को किया नियंत्रित

Fri, 26 Sep 2025 11:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

काशीपुर छात्रसंघ चुनाव में नामांकन पत्र वापस करने के दौरान छात्रों के दो गुट में जमकर लात-घूंसे चले। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्ष को हिदायत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Two groups of students kicked and punched in kashipur
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर छात्रसंघ चुनाव में नामांकन पत्र वापस करने के दौरान छात्रों के दो गुट में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक समर्थक घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्ष को हिदायत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

राधेहरि पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार दोपहर को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान काॅलेज गेट के बाहर अध्यक्ष पद एक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस लेने पहुंचा। साथियों ने आरोप लगाया कि एक गाड़ी में आए कुछ युवकों की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थकों में बहस शुरू हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष में हाथापाई होने लगी। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने लाठियां फटकार कर युवकों को खदेड़ दिया। वहीं मौके से दोनों पक्ष के कुछ लोग थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया। मारपीट में सिर पर चोट लगने से छात्र कमरुद्दीन घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि भीड़ में किसी ने उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया है। वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने की सूचना से बौखलाए दूसरे प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हंगामा हो गया है। एसआई प्रकाश बिष्ट ने बताया कि स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारी गई थीं। दोनों पक्ष को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। एक छात्र घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed