फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two girls preparing for Sub Inspector recruitment were hit by a vehicle in Nanakmatta

Road Accident: सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी में जुटी दो लड़कियों को वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत

Sat, 01 Jun 2024 09:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Jun 2024 09:33 PM IST
सार

नानकमत्ता में सब इंस्पेक्टर की भर्ती की तैयारी के लिए सुबह हाईवे किनारे दौड़ लगा रहीं दो युवतियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Two girls preparing for Sub Inspector recruitment were hit by a vehicle in Nanakmatta
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 

विज्ञापन

नानकमत्ता में सब इंस्पेक्टर की भर्ती की तैयारी के लिए सुबह हाईवे किनारे दौड़ लगा रहीं दो युवतियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

शनिवार सुबह साढ़े चार बजे पचपेड़ा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह करनावल की पुत्री मनजीत कौर (26) अपनी सहेली बिडौरा मझोला निवासी सुनीता कौर (22) पुत्री बलवंत सिंह के साथ रोज की तरह दौड़ते हुए नानकमत्ता आ रही थीं। वे सब इंस्पेक्टर की भर्ती की तैयारी कर रही थीं। नेशनल हाईवे पर डियूढी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरीं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: रानीखेत में उर्स मेले के दौरान गिरा पेड़, एक की मौत... आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे चप्पल पड़ीं देख राहगीरों की नजर घायल युवतियों पर पड़ी। घायल सुनीता से मिले मोबाइल नंबर से दुर्घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई जिस पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मनजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनीता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मनजीत की मौत की जानकारी मिलते ही पिता सुरेंद्र, मां गुरमीत कौर, बहन सुनीता कौर, कमलजीत कौर, भाई दीपक सिंह व मनदीप सिंह सहित नाते-रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कमरे खंगाल रही है।

सगाई के बाद मनजीत की शादी की तैयारी में थे परिजन
मनजीत कौर छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। मंगनी के बाद आगामी अक्तूबर-नवंबर में परिजन उसके विवाह की तैयारी में लगे थे। मनजीत की छोटी बहन राज कौर पुलिस कांस्टेबल है और वर्तमान में पिथौरागढ़ में तैनात है। मनजीत ने कुछ दिन पहले ही ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा दी थी। मनजीत की इच्छा पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने की थी जिसकी वह अपनी सहेली के साथ तैयारी कर रही थी। परिजनों ने बताया कि उसकी मंगनी हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed