फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   coronavirus in uttarakhand : two doubtful death including home quarantine

Coronavirus : काशीपुर में होम क्वारंटीन युवक समेत दो की मौत, सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे

Wed, 17 Jun 2020 04:07 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand : two doubtful death including home quarantine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

होम क्वारंटीन युवक और खांसी बुख़ार से पीड़ित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। युवक एक दिन पूर्व ही दिल्ली से इलाज़ कराकर लौटा था। जसपुर खुर्द स्थित गौरी बिहार की गली नं 03 निवासी युवक मंगलवार की शाम चार बजे दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 स्थित महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल से इलाज़ कराकर लौटा था।

विज्ञापन


वह ह्रदय व किडनी रोग से पीड़ित था। वापस लौटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम क्वारंटीन किया था, बुधवार सुबह लगभग पांच बजे उसकी अपने घर पर मौत हो गई। युवक की मौत की कालोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आईटीआई पुलिस चौकी से सब इंस्पेक्टर मनोज देव मौके पर पहुंच गये और मृतक के शव को एक कमरे में रखवा दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के शव का सेंपल लिया है। उसके बुजुर्ग माता पिता को घर में ही आइसोलेट किया गया है। मृतक के पिता के मुताबिक युवक ने बीती रात तीन बजे तक उनसे बात की थी। उसे नींद नही आ रही थी। उसके बाद वह सो गये सुबह साढ़े 5 बजे जब घर के अन्य सदस्य उठे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टांडा उज्जैन निवासी 22 वर्ष की युवती की मौत हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि युवती को तीन चार दिन से खांसी बुखार था। जिसका उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के सैंपल लिये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed