फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two died under suspicious circumstances in Sitarganj Udham singh nagar

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में संदिग्ध हालात में दो की मौत, एक गंभीर; इस बात की जताई जा रही आशंका

Fri, 04 Oct 2024 08:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Oct 2024 08:36 PM IST
सार

सितारगंज नगर में संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत हो गई जबकि अस्पताल में भर्ती एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि नशीले पदार्थ के अत्यधिक सेवन से दोेनों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Two died under suspicious circumstances in Sitarganj Udham singh nagar
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज नगर में संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत हो गई जबकि अस्पताल में भर्ती एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि नशीले पदार्थ के अत्यधिक सेवन से दोेनों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

 

किच्छा हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर बृहस्पतिवार को खड़े ट्रक में रामपुर के थाना शहजाद नगर के कल्याणपुर निवासी दिनेश कुमार (39) पुत्र श्रीराम का शव बरामद हुआ था। इसके बाद नानकमत्ता के गांव पसैनी निवासी सोनू सिंह (40) पुत्र कुलवंत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लॉजिस्टिक कंपनी के सुपरवाइजर ने बताया कि दिनेश उनकी कंपनी का ट्रक चलाता था। बुधवार रात वह डिलीवरी देने के लिए ट्रक लेकर मुरादाबाद से सितारगंज आ रहा था।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे वह किच्छा हाईवे पर स्थित ग्राम कठंगरी के एक ढाबे पर रुका था, तब उसकी आखिरी बार बात हुई थी। समय से डिलीवरी न देने पर दिनेश की तलाश करते हुए दोपहर एक बजे वह ढाबे पर पहुंचा जहां वह ट्रक के केबिन में मृत मिला। इधर, सोनू के एक साथी ने बताया कि सोनू ऋण रिकवरी एजेंट है। बृहस्पतिवार को फील्ड में काम के दौरान मेलाघाट निवासी उसके किसी साथी का फोन आया था। उसने उसे किच्छा हाईवे स्थित ढाबे पर बुलाया था। शाम को ढाबे से कुछ लोग उसे घर छोड़ने के लिए आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे से लौटने के बाद सोनू की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार सोनू ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था। वहीं ग्राम सरकड़ा सितारगंज निवासी दीपक बाबा पुत्र केवल कृष्ण की भी ढाबे से लौटने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ढाबे की भी तलाशी ली।

छह लोगों के बीमार होने की सूचना
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को ढाबे में खाने के बाद छह लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था जबकि अन्य लोगों को हल्द्वानी व रुद्रपुर में भर्ती होने की सूचना है। 

लोगों की शिकायत पर रात को ढाबे की तलाशी ली गई थी। तलाशी में किसी भी तरह का नशीले पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई है। ढाबे के मलिक से पूछताछ की गई है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है।
- बीएस चौहान, सीओ सितारगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed