{"_id":"6032b1188ebc3ee9243f097d","slug":"two-died-one-died-kashipur-news-hld41565611","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बिलखते मृतकों के परिजन।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मानपुर रोड पर रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। हादसे का कारण ओवर स्पीड बताया जा रहा है।
ग्राम वीरपुरी जसपुर निवासी संजीव कुमार (22) पुत्र सोहन सिंह गढ़ीनेगी स्थित एक मटर प्लांट में काम करता था। रविवार सुबह संजीव वैशाली कॉलोनी से बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। इधर, कचनालगाजी स्थित कुमाऊं कॉलोनी में रहने वाले उवैस (17) पुत्र लियाकत और नवीजान (15) पुत्र छोटे भी एक बाइक पर सवार होकर मानपुर रोड से काशीपुर की तरफ आ रहे थे।
मानपुर रोड स्थित बिजली घर के पास दोनों की बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों बाइकों के परखचे उढ़ गए और उवैस एवं संजीव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नवीजान घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भी दोनों की मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
नवीजान की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए। मृतक संजीव के पिता दूध बेचने का व्यवसाय करते हैं। तीन भाई बहनों में संजीव सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उवैस चार भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। उवैस इन दिनों कारपेंटरी का काम सीख रहा था। हादसे की सूचना पर सीओ अक्षय प्रह्लाद कोंडे और कोतवाल संजय पाठक ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
हादसे के समय नहीं पहना था हेलमेट
काशीपुर। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मानपुर रोड पर हुए सड़क हादसे के दौरान उवैस और संजीव दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। दोनों के हेलमेट बाइक पर टंगे थे। यदि दोनों ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। ओवर स्पीड को भी हादसे का कारण बताया जा रहा है। संजीव कुछ दिनों से वैशाली कॉलोनी में अपनी मौसी के घर रह रहा था और यहीं से ड्यूटी जा रहा था। (ब्यूरो)
शादी के लिए खरीदारी को निकला था उवैस
काशीपुर। बताया जा रहा है कि उवैस के पड़ोस में रविवार को एक विवाह समारोह आयोजित हुआ था। इसमें उवैस और नवीजान को बतौर बराती शामिल होना था। बरात में जाने के लिए दोनों ने कपड़े सिलवाने को दिए थे। हादसे से पहले दोनों कपड़े लेने के लिए घर से निकले थे। हादसे में उवैस की मौत से उसके घर के साथ ही शादी वाले घर में भी मातम पसर गया। (ब्यूरो)
हेलमेट के प्रति लापरवाही जान पर भारी
काशीपुर। दोपहिया वाहन चलाने के दौरान अकसर चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं। कुछ समय तक सीपीयू शहर की सड़कों, चौराहों और संपर्क मार्गों पर चेकिंग कर हेलमेट के खिलाफ अभियान चला रही थी।
बीते दिनों डीजीपी अशोक कुमार के काशीपुर पहुंचने पर शहर के कई लोगों ने सीपीयू की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने सीपीयू को सिर्फ हाईवे पर रहने के आदेश जारी कर दिए। इससे दोपहिया चालक संपर्क मार्गों पर बेखौफ होकर बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे लापरवाही के कारण होने वाले हादसों का खतरा बढ़ गया है। (ब्यूरो)

मृतक संजीव।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर सड़क हादसे में मृतक उवैस।- फोटो : KASHIPUR