फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two Died In Car Accident

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत

Tue, 30 May 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two Died In Car Accident
रविवार आधी रात शक्तिफार्म से चोरगलिया लौट रहे थे युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिफार्म। क्षेत्र में रविवार की आधी रात एक ढाबे से खाना खाकर चोरगलिया लौट रहे युवकों की कार सिडकुल मार्ग स्थित एक पुलिया से टकरा गई। कार में सवार पांच में से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी पुलिस ने घायलों को आपातकालीन 108 से सितारगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
चोरगलिया से रविवार की देर शाम एक कार में सवार पांच युवक शक्तिफार्म पहुंचे। यहां एक ढाबे में भोजन करने के बाद आधी रात करीब 12 बजे पांचों युवक कार से चोरगलिया के लिए निकले। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत थे। रूदपुर गांव के समीप तेज गति कार पुलिया से टकराने के बाद करीब 150 मीटर लुढ़कते हुए सड़क किनारे खंती में जा गिरी। कार के परखचे उड़ने के साथ ही उसमें सवार चोरगलिया नयागांव निवासी सतीश आर्य (20) पुत्र कृष्णचंद, देवरनिया बरेली निवासी राकेश उर्फ सोनू जाटव (22) पुत्र हरदयाल, भारत रावत पुत्र माधव सिंह रावत, लक्की और कार चला रहा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी मौके पर पहुंचे। सितारगंज सीएचसी में डॉक्टरों ने सतीश आर्य और राकेश जाटव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भारत रावत और राहुल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। राकेश जाटव की चोरगलिया में फोटो स्टूडियो की दुकान है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed