फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two culprits who snatched gold chain were punished

Udham Singh Nagar News: सोने की चेन छीनने वाले दो आरोपियों को दो-दो साल की सजा

Sun, 25 Jun 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 25 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two culprits who snatched gold chain were punished
प्रतीकात्मक
काशीपुर। नगर निवासी एक महिला के गले से सोने की चैन छीनने मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथिलेश पांडेय की अदालत ने आरोपियों को दो-दो साल कारावास और तीन-तीन हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम जमा नहीं करने पर तीन-तीन माह कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

गिरीताल रोड निवासी मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक उनकी माता रानी श्रीवास्तव 18 जून 2022 को सुबह 5:15 बजे अपने घर के पास खड़ी हुई थी। इसी दौरान दो लोग आए और उनकी माता को धक्का देकर गले में पहनी चेन को लूट कर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी बलदेव सिंह निवासी दुर्गा कॉलोनी थाना आईटीआई और सुरजीत सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी नीझड़ा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथिलेश पाण्डेय की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी बलदेव सिंह व सुरजीत सिंह मिस्त्री को दो-दो साल की सजा और तीन-तीन हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed