{"_id":"6419ed1c72860b968c0351ab","slug":"two-clinics-running-against-the-rules-were-closed-fined-15-thousand-kashipur-news-c-8-1-89051-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नियम विरुद्ध चल रहे दो क्लिनिक कराए बंद, 15 हजार किया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नियम विरुद्ध चल रहे दो क्लिनिक कराए बंद, 15 हजार किया जुर्माना
Tue, 21 Mar 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने छापेमारी कर नियम विरुद्ध चल रहे दो क्लिनिक बंद करा कर 15 हजार रुपये जुर्माना किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक एचके शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उनके नेतृत्व में मोहल्ला जुलाहान में एसके क्लीनिक पर छापा मारकर क्लीनिक स्वामी सलमान पर पांच हजार रुपये और दुर्गापुर गांव में दशमेश क्लीनिक पर छापा मारकर क्लीनिक स्वामी मनदीप कौर पर दस हजार रुपये जुर्माना किया। भविष्य में नियम विरुद्ध कार्य करने पर दोनों को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की चेतावनी दी। टीम में डॉ. राजीव गौतम, राकेश सिंह, राजेश्वर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन