फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two cages put up after the attack on the dog

कुत्ते पर हमले के बाद लगाए दो पिंजड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two cages put up after the attack on the dog
काशीपुर के मानपुर में तेंदुए को पकड़ने के लिये लगाया पिंजड़ा। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/जसपुर। काशीपुर की कौशानी एवेन्यू कॉलोनी में शनिवार रात तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया। कॉलोनी निवासी दीपक राजपूत ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। दूसरी ओर वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए क्षेत्र में दो पिंजरे लगा दिए हैं। रेंजर ललित आर्य ने बताया कि मानपुर रोड पर दिख रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तेंदुआ अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है लेकिन वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

उधर, जसुपर में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सूबा सिंह ने कई ग्रामीणों के साथ एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को दिए ज्ञापन में कहा कि वह अपने परिजनों के साथ अपने घर में सो रहे थे। सुबह को तेंदुए ने उनके घर की छह फीट ऊंची चारदीवारी कूदकर उनके कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। इससे भारी दहशत है। ग्रामीणों ने कई बार वन रेंज पतरामपुर, वन रेंज रामनगर के अधिकारियों को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने बीट अधिकारी को घटना की जांच करने और पशु चिकित्सा अधिकारी को शव का मेडिकल परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में साबिर हुसैन, दलवीर सिंह, बलदेव सिंह, अवतार सिंह, गगनजोत सिंह, सतनाम सिंह, मनीष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जादोपुर परवीन नदी पुल पर फिर बाघ दिखने से दहशत
खटीमा। ग्राम भेंसहा के पास परवीन नदी के पुल पर शनिवार देर शाम बाघ दिखने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। सत्रहमील चौकी के करीब से जादोपुर मोहनपुर, सुनपहर उलानी आदि ग्राम सभाओं को जाने वाले मार्ग पर बकरियां चरा रहे चरवाहों को पुल पर बाघ दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। चरवाहे बाघ के भय से खेतों में छिप गए। करीब दो मिनट की चहलकदमी के बाद बाघ सड़क से हटकर गन्ने के खेत में चला गया। गांव के पास बाघ देखे जाने की सूचना खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पगचिह्नों को देखा। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को अकेले खेतों एवं मार्गों पर न जाने की सलाह दी है। रेंजर मनराल ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर निगरानी बनाए हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed