फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two bike riders died in a collision with a bus in pantnagar

उत्तराखंड: बस की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

Mon, 19 Oct 2026 10:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 19 Oct 2026 10:25 PM IST
सार

पंतनगर थाना क्षेत्र में ओवरटेक के चक्कर में बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक ने किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two bike riders died in a collision with a bus in pantnagar
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

पंतनगर थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने के चक्कर में एक बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि आसपास के दुकानदार, निवासी और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर वाहनों का जम लग गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने गंभीर हालत में किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दम तोड़ दिया।

सोमवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे सेंचुरी पल्प एंड पेपर की बस संख्या यूके 06/पीए 0383 कंपनी में ड्यूटी से छूटे कर्मचारियों को उनके गंतव्य (किच्छा) तक छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान शांतिपुरी क्रासिंग से कुछ पहले राज हार्डवेयर के पास ओवरटेकिंग के चक्कर में उसने किच्छा की ओर से आ रही बाइक संख्या यूके 04/जेड 9879 में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा, जबकि मृत युवक को पोस्टमार्टमें के लिए रूद्रपुर भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की तलाशी में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान निशांत विहार मुखानी हल्द्वानी निवासी कुलदीप अरोरा (49) पुत्र गुरूबख्श अरोरा के रूप में हुई। जबकि दूसरे युवक ने भी गंभीर हालत में सीएचसी किच्छा पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान हल्द्वानी निवासी गुलशन कुशवाहा (48) पुत्र अज्ञात के रूप में हुई है। जिसके मां-बाप की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। इधर पुलिस ने बाइक को बस में ही लादकर थाने भिजवा दिया। उधर मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड़ और मोबाइल के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतकों के मित्र दोनों की मौत की जानकारी से बदहवास हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed