{"_id":"69615f415e1d8c7fe30f793d","slug":"two-arrested-with-opium-from-a-dhaba-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-137620-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ढाबे से अफीम के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ढाबे से अफीम के साथ दो गिरफ्तार
Sat, 10 Jan 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने रुद्रपुर हाईवे स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर दामोदर लाल शर्मा निवासी केलाखेड़ा और नवल किशोर निवासी यूपी के गांव जालाफ नगला रामपुर को गिरफ्तार किया है। इनसे एक किलो 321 ग्राम अफीम हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर शाम एएनएफटी और दोराहा पुलिस ने संयुक्त रूप से हाईवे स्थित संधू ढाबे पर छापा मारा। इस दौरान ढाबे परिसर में कुर्सी पर बैठे दो लोग पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की विवेचना बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल को सौंपी गई है। टीम में एसआई जगदीश चंद तिवारी, भुवन पांडे, विनोद खत्री, विजयपाल, कैलाश चंद, राकेश कुमार शामिल रहे। संवाद
नानकमत्ता में 20.60 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
सितारगंज से खरीदकर पुड़िया बनाकर क्षेत्र में करता था सप्लाई
नानकमत्ता। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात 20.60 ग्राम स्मैक के साथ हरविंदर सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता को गिरफ्तार किया। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रतापपुर चौकी पुलिस मझली झाला मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पैदल जा रहे युवक से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन वह घबरा गया। तलाशी में उसकी जेब से स्मैक बरामद हुई। हरविंदर ने बताया कि वह सितारगंज निवासी एक व्यक्ति से स्मैक खरीद कर पुड़िया बनाकर क्षेत्र में सप्लाई करता है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।