फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two Arrested in Luring Minor

Udham Singh Nagar News: किशोरी को बहलाफुसला कर ले जाने वाला युवक और साथी गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested in Luring Minor
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते एसपी सिटी।
घर से लाखों के जेवर, नकदी और एटीएम अपने साथ ले गई थी किशोरी
विज्ञापन


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी एक गिफ्ट की दुकान में नौकरी करती है। मंगलवार को बेटी ड्यूटी से घर नहीं लौटी। बताया कि बेटी अपने साथ 15 तोले सोने के जेवर, 70,000 की नकदी, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और दस्तावेज भी ले गई। जांच करने पर उसकी लोकेशन हरिद्वार आई। पुलिस ने वहां पहुंच कर किशोरी को खोज लिया। किशोरी ले जाने वाले मूल रूप से कायस्थान बिलासपुर जिला रामपुर और हाल में बनखंडी नाथ कॉलोनी फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप निवासी अर्पित सागर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अर्पित ने बताया कि कुछ माह पहले माेहल्ले में हुए रात्रि जागरण कार्यक्रम के दौरान उसकी किशोरी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह फोन पर बात करने लगे थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। उसने अपने दोस्त जनपथ रोड फुलसुंगा निवासी सन्नी सक्सेना की मदद से जेवर छिपा दिए। पुलिस ने सन्नी के घर के नजदीक मौजूद झाड़ियों से जेवर बरामद किए। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि संपूर्ण जेवर, एटीएम कार्ड, पासबुक, दस्तावेज और 30 हजार की नकदी बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

-----
39,999 रुपये का मोबाइल खरीदा था आरोपी ने
रुद्रपुर। आरोपी अर्पित करीब सात माह से अपने परिवार के साथ शहर में किराए में रह कर इलेक्टि्रशियन का काम सीखता है। किशोरी के जरिए लाई हुई 70,000 रुपये की नकदी को उसने अपने खाते में डलवा दिया था। एटीएम से 24,500 रुपये की निकासी कर वह हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हरिद्वार में आरोपी ने किशोरी के रुपयों से 39,999 रुपये का एक मोबाइल भी खरीदा। पुलिस ने वह मोबाइल बरामद कर लिया है। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। इस दौरान आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और चोरी के आरोपी की धारा भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed