फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two arrested in connection of old man death

वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
two arrested in connection of old man death
जसपुर में पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। 1500 रुपये के लेन-देन में वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फरार दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली में एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि 30 जून को मो. शोएब निवासी नई बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता गुच्छन खां (60) लकड़ी कटान का काम करते थे। लकड़ी कटान की 15-15 सौ रुपये मजदूरी के न देने के कारण रिजवान, नौशाद उर्फ सुलला, दानिश, अकरम निवासीगण मोहल्ला नई बस्ती ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कोतवाल एनबी भट्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से पता चला कि धर्मकांटे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक मृतक को घसीट रहा है दूसरा चाकू से प्रहार कर रहा है। चाकू से प्रहार करने वाले युवक की नौशाद और घसीटने वाले की रिजवान के रूप में शिनाख्त हुई। आरोपी नौशाद और रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दानिश और अकरम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। एएसपी ने पुलिस टीम को 15 सौ रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल, एसआई विनय मित्तल, अर्जुन सिंह पवार, भूमिका पांडे, गणेश भट्ट, सिपाही सुरेंद्र बोरा, रामेश्वर सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, मुजफ्फर आलम, भोपाल सिंह, विजेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed