फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested in case of kidnapping a youth

Udham Singh Nagar News: युवक का अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2024 05:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 25 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in case of kidnapping a youth
रुद्रपुर। युवक का अपहरण करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को जनपथ मार्ग फुलसुंगा निवासी राजू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। रविवार को जेपीनगर में प्लाॅट दिखाने गया था। वहां सुमित ने इसका विरोध करते हुए उसके साथ मारपीट की थी।
अगले दिन सोमवार को मामले की ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर लौटते वक्त थाने से कुछ ही दूरी पर काले रंग की कार में सवार सात-आठ लोगों व तीन बाइकों पर आए छह अन्य लड़कों ने उसे घेरकर मारा पीटा और कार में डालकर एक संगठन के कार्यालय ले गए थे। वहां समझौते का दबाव बनाते हुए उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने राजू को छुड़ाया था। इस पर सोमवार को उसने आरोपियों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनपानी डाम निवासी योगेश यादव उर्फ गोलू और जेपी कॉलोनी निवासी अतुल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed