फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested for looting Rs 70 lakh in the name of gold biscuits in sitarganj

CRIME: शराब कारोबारी से 70 लाख लूटने के 2 आरोपी गिरफ्तार, सोने के सिक्के बेचने के बहाने बुलाया था; जानें मामला

Fri, 04 Apr 2025 05:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Apr 2025 05:50 PM IST
सार

सितारगंज में सोने के सिक्के बेचने के बहाने लालकुआं के शराब कारोबारी से 70 लाख रुपये की लूट करने वाले आठ आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Two arrested for looting Rs 70 lakh in the name of gold biscuits in sitarganj
लूट के दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सितारगंज में सोने के सिक्के बेचने के बहाने लालकुआं के शराब कारोबारी से 70 लाख रुपये की लूट करने वाले आठ आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गांव धानचौड़ा के आगे बिलहैरा पुलिया के पास सरकड़ा से गिरफ्तार किया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

लालकुआं के शराब कारोबारी मोहित चौबे को 27 मार्च को रसोईयापुर (सितारगंज) निवासी बबली ने सोने के सिक्के खरीदने के बहाने रुपये लेकर घर बुलाया था। वहां पहुंचने पर बबली ने अपने साथी लखविंदर (लक्खा), सतनाम (पप्पू), महेंद्र (धर्मेंद्र), गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह (वीरू), सुखविंदर कौर और सुनार राजू रस्तोगी (कृष्णा) के साथ मिलकर उससे मारपीट की। इसके बाद रुपये का बैग छीनकर भाग गई।

विज्ञापन

29 मार्च को मोहित चौबे और उसके साथी संदीप शर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने निर्देशन में सीओ बीएस धौनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने गांव भूड़िया (खटीमा) निवासी बलबीर सिंह और गांव रसोईयापुर (सितारगंज) निवासी लखविंदर को गांव सरकड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बलबीर सिंह के पास से लूट की रकम से 5.50 लाख और लखविंदर सिंह के पास से 20.50 लाख रुपये बरामद हुए है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बीएस धौनी, सीओ

6 अभियुक्त पकड़ से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed