{"_id":"6828e51736483f58200923ef","slug":"tusker-uprooted-banana-trees-ruined-maize-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109489-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टस्कर ने केले के पेड़ उखाड़े, मक्का किया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टस्कर ने केले के पेड़ उखाड़े, मक्का किया बर्बाद
Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। नौगवांनाथ गांव में टस्कर ने केले के पेड़ों और मक्के की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर हाथी को जंगल की ओर भगाया। नौगवानाथ गांव में टस्कर ने ग्रामीण चिरंजीव सिंह सामंत, जवाहर सिंह सामंत व पुष्कर गिरी के केले, मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया। साथ ही पालतू जानवरों के लिए रखा हरा चारा भी खा गया। ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर व कनस्तर बजाकर टस्कर को जंगल की ओर भगाया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों से लोगों को जान-माल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल की सीमा पर तारबाड़ लगाने की मांग की।
विज्ञापन