फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trunching Graund Bloked in Kashipur

ट्रंचिंग ग्राउंड से लौटाए कूड़ा वाहन, शहर में चहुंओर गंदगी पसरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trunching Graund Bloked in Kashipur
काशीपुर में नगरायुक्त को ज्ञापन देते पार्षद। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा जलाए जाने से भड़के लोगों ने नगर निगम के वाहनों को लौटा दिया। पिछले दो दिन से कूड़ा न उठ पाने से वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। मामला संज्ञान में आने पर नगरायुक्त ने ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचकर आसपास बसे लोगों की समस्या सुनी और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मानपुर रोड पर कचनालगाजी में नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड है। इससे सटी साढ़े पांच एकड़ भूमि पर भी निगम प्रशासन ने कब्जा ले लिया है। यहां निगम के सभी वार्डों का कूड़ा डाला जाता है। कूड़े के ढेर में आग लगने से पड़ोसी किसानों का भूूसा जल गया था। 24 अप्रैल की शाम भड़के किसानों ने निगम के वाहन वापस लौटा दिए थे। पुलिस और निगम के अधिकारियों के समझाने के बाद भी विवाद नहीं थमा। अगले दिन भी कूड़े के वाहन वहां पहुंचे, लेकिन कालोनी के लोगों ने वापस लौटा दिए। कूड़े से लदे वाहन निगम परिसर में खड़े कर दिए गए। जिस कारण काशीपुर के सभी वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा लेने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं। वार्डों में सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए।
विज्ञापन

पार्षदों ने नगरायुक्त से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया। मंगलवार को नगरायुक्त विवेक राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कालोनी के लोगों ने नगरायुक्त से कूड़ा लेकर आने वाले कर्मियों के व्यवहार की शिकायत की। कहा कि कूड़े में आग लगा देने से उनकी फसलों को नुकसान पहुंचता है। नगरायुक्त राय ने आश्वस्त किया कि फिलहाल टिनशेड की बांउड्री कर कूड़े को फैलने से रोका जाएगा। आग बुझा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड की बाउंड्री के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव तैयार
काशीपुर। नगरायुक्त विवेक राय ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि को बाउंड्रीवाल से कवर करने के लिए एक करोड़ की राशि का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। पूर्व में बाउंड्री के लिए 60 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब साढ़े पांच एकड़ रकबा बढ़ जाने के कारण नए सिरे से इस्टीमेट तैयार कर भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी की जाएगी। इसके साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड के आसपास की कृषि भूमि भी खरीदने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
नगर निगम में रिक्त है सफाई निरीक्षक के दोनों पद
काशीपुर। काशीपुर नगर निगम में सफाई निरीक्षक का पद पिछले पांच माह से रिक्त है जिससे काशीपुुर में सफाई कार्य की नियमित निगरानी नहीं हो पा रही है। ऐसे में कूड़ा निस्तारण को लेकर निगम के समक्ष समस्या आ खड़ी हुई है। काशीपुर में सफाई निरीक्षक के दोनों पद रिक्त है। नगरायुक्त ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़े की मात्रा कम करने के लिए मंगलवार से ट्रोमल मशीन भी विधिवत रुप से चालू करा दी गई है।

पार्षदों ने नगरायुक्त को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। ट्रंचिंग ग्राउंड के विवाद को लेकर शहर से कूड़ा न उठ पाने से पार्षदों को भी अपने-अपने वार्डों में असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपा। वहां राजकुमार सेठी, सादिक हुसैन, फिरोज अहमद, रवि प्रजापति, अनिल चौहान, वैशाली गुप्ता, संतोष रानी, जगत बिष्ट, माजिद अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed