फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Truncated Container to Five Shops

पांच दुकानों को रौंदता चला गया कंटेनर

Thu, 31 Aug 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।  Updated Thu, 31 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Truncated Container to Five Shops
सितारगंज में दुकानों में घुसे कंटेनर को खींचती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला

किच्छा की ओर से आ रहा बेकाबू कंटेनर सड़क किनारे पांच दुकानदारों को रौंदता चला गया। इससे पांचों दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सामान भी नष्ट हो गया। हादसे में तीन दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कंटेनर की चपेट में आकर बाइक, साइकिल और ई-रिक्शा भी चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि सुबह का समय था, नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 7:45 बजे किच्छा की ओर से आ रहा कंटेनर (एचआर55क्यू-7368) सिडकुल जा रहा था। जैसे ही वह अमरिया चौराहे पर पहुंचा डिवाइडरों से तंग सड़क पर चालक ने कंटेनर से नियंत्रण खो दिया और तेज गति के साथ कंटेनर पंडरी निवासी तनवीर पुत्र शरीफ अहमद की मोबॉइल शॉप में जा घुसा। वाहन की गति इतनी तेज थी कि मोबाइल शॉप के बाद कंटेनर हारुन सलमानी पुत्र शरीफ की हेयर कटिंग की दुकान, सब्जी विक्रेता मो. तस्दीक पुत्र नजीर अहमद की दुकान को रौंदते हुए मो. असलम व मो. अकरम की मिठाई की दुकान में जा घुसा। कंटेनर ने इन दोनों दुकानों को भी पूरी तरह तहस-नहस कर डाला।
विज्ञापन


कंटेनर की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता तस्दीक (35), होटल मालिक असलम (46) और होटल में काम करने वाला अरबाज (19) पुत्र रियाज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच सड़क किनारे खड़ी तस्दीक की बाइक (यूके06एम-4918) क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सब्जी खरीदने के लिए दुकान पर खड़ा बैगुलडाम निवासी अमरजीत सिंह कंटेनर को आता देख भाग खड़ा हुआ। उसकी साइकिल कुचल गई। पंडरी गांव के ही इसराइल पुत्र इसरार का ई-रिक्शा भी कंटनेर की टक्कर से दूर जा गिरा और क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कंटेनरचालक मौके से फरार हो गया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्साधिकारी डा. वीके यादव ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पांचों दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया है। दुकानें भी पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। कोतवाली के एसएसआई बीएस बिष्ट ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद क्रेन और हाइड्रा की मदद से कंटेनर को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। एसएसआई बिष्ट ने बताया कि हादसे की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed