फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Truck drivers protested

Udham Singh Nagar News: ट्रक चालकों ने हिट-एंड-रन कानून का किया विरोध

Sat, 30 Dec 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 30 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers protested
बाजपुर हाईवे स्थित महेशपुर चौक पर प्रदर्शन करते चालक। संवाद

विज्ञापन
जसपुर। ट्रक चालकों ने भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत हिट-एंड-रन मामले पर प्रस्तावित कानून का कड़ा विरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कठोर धाराओं को वापस लेने की मांग की।

शुक्रवार को ट्रक चालक पतरामपुर मार्ग पर जमा हुए। उन्होंने यहां अपने-अपने वाहन खड़ा करके विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हिट-एंड-रन मामलों में चालक दुर्घटना की जिम्मेदारी से बचने के इरादे से नहीं भागते हैं, बल्कि आक्रोशित भीड़ और स्थानीय निवासियों द्वारा उत्पन्न संभावित खतरे से अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं। सड़क पर सुरक्षा की कमी उन्हें ऐसा कदम उठाने पर मजबूर करती है। कई मामलों में चालक स्वेच्छा से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर देता है। उन्होंने सरकार से परिवहन उद्योग को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कानून पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। विरोध करने वालों में ध्यान सिंह, मोहम्मद नौशाद, इरशाद अली, दीपक, हबीब अहमद, शमशेर हुसैन, नसीम अहमद, नजीर, परमानंद, जरीफ आदि चालक-परिचालक मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन


दुर्घटना के नए नियम से खफा चालकों ने किया प्रदर्शन
बाजपुर। सड़क दुर्घटना के नए नियम लागू किए जाने से नाराज चालकों ने हाइवे स्थित महेशपुरा चौक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। शनिवार को चालक एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपेंगे। शुक्रवार को क्षेत्र के चालक एकत्र होकर मुख्य मार्ग से जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम आरसी तिवारी के नहीं मिलने पर चालकों ने वापस लौट आए। चालकों हाइवे स्थित महेशपुरा चौक पर प्रदर्शन दुर्घटना नियम का विरोध किया। चालकों ने वाहन चलाना बंद करने की अपील की। चालकों ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के चालक मंडी समिति परिसर में एकत्र होंगे। उसके बाद एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा। वहां सिडकुल वेलफेयर सोयायटी अध्यक्ष गुलजार सिंह, बलजीत सिंह, सतपाल, जगजीत, संदीप, सरबजीत सिंह, सुनील, चरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed