फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Truck crushed young man and married woman, dies

युवक और विवाहिता को ट्रक ने कुचला, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed young man and married woman, dies
रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में खड़ा दो लोगों को कुचलने वाला ट्रक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल में नौकरी की तलाश में आए एक युवक और विवाहिता को परिचित से बाइक में लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे युवक और विवाहिता को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सी ब्लॉक वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप निवासी चमन सिंह (19) पुत्र ओंकार सिंह घर के सामने रहने वाली विवाहिता ज्योति भट्टाचार्य (25) पत्नी सोनू के साथ सिडकुल की कंपनियों में नौकरी की तलाश में गया था। करीब साढ़े दस बजे उन्होंने ट्रांजिट कैंप में रहने वाले किसी बाइक सवार परिचित से घर जाने के लिए लिफ्ट ली।
विज्ञापन

तीनों बजाज कंपनी के पास पहुंचे ही थे कि पीछे आ रहे ट्रक (यूके 06 सीबी 4962) ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक छिटककर सड़क किनारे गिर गया, जब कि ज्योति और चमन ट्रक के टायरों के नीचे आकर गंभीर रूप से कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया और फिर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर ज्योति और चमन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ट्रक किसी कंपनी में माल लोड करने जा रहा था। क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को चौकी में खड़ा कर दिया गया है। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
तीन बच्चों ने खोई मां तो दो बहनों ने खोया इकलौता भाई
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में हुए हादसे का दुखदाई पहलू सामने आया है। हादसे में तीन मासूम बच्चों ने अपनी मां और दो बहनों ने अपना भाई को खो दिया। मृतका ज्योति का पति सोनू सी ब्लॉक में अपने घर में किराने की दुकान चलाता है और उसके तीन छोटे बच्चे सोनाक्षी, यश और वंश हैं।
घटना के बाद परिजनों ने तीनों बच्चों को पड़ोसी के घर भेज दिया। बच्चों को मालूम नहीं था कि उनकी मां अब दुनिया में नहीं रही। ज्योति की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, हादसे का शिकार हुए चमन की दो बहनें हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है।

कोरोना काल में छूटी थी नौकरी
रुद्रपुर। मृतका के परिजनों ने बताया कि ज्योति और चमन सिंह पहले सिडकुल की किसी कंपनी में एक साथ ठेका श्रमिक के रूप में काम करते थे लेकिन कोरोना काल में उनकी नौकरी छूट गई थी। लॉकडाउन हटने के बाद दोनों सिडकुल की कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को भी दोनों नौकरी में तलाश में निकले थे लेकिन किसे पता था कि अब वे कभी घर लौटकर नहीं आ पाएंगे।

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में रोते-बिलखते मृतका के परिजन।

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में रोते-बिलखते मृतका के परिजन।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मृतका ज्योति के तीन बच्चे।

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मृतका ज्योति के तीन बच्चे।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर की मृतका ज्योति का फाइल फोटो।

रुद्रपुर की मृतका ज्योति का फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के मृतक चमन का फाइल फोटो।

रुद्रपुर के मृतक चमन का फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed