फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Treatment will be expensive in government hospital from January 1

एक जनवरी से सरकारी अस्पताल में इलाज हो जाएगा महंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Treatment will be expensive in government hospital from January 1
डॉ. आरएस सामंत, पीएमएस, रुद्रपुर जिला अस्पताल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुसार एक जनवरी से यूजर चार्ज में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो जाएंगी। नए साल से जिला अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण का पर्चा 28 रुपये हो जाएगा जबकि अल्ट्रासाउंड कराने का शुल्क 570 रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जिलेभर के साथ ही यूपी के सीमांत क्षेत्र के लोग भी विभिन्न इलाजों के लिए पहुंचते हैं। स्वास्थ्य सेवाएं महंगी से इन सभी लोगों पर आर्थिक भार बढ़ जाएगा। यूजर चार्ज बढ़ने से गरीब तबका सबसे अधिक प्रभावित होगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष स्वास्थ्य सेवाओं में 10 यूजर चार्ज बढ़ाने का शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल की ओपीडी पंजीकरण का शुल्क 25 रुपये है, जबकि अब यूजर चार्ज 10 बढ़ने से पंजीकरण 28 रुपये हो जाएगा। इसी तरह अल्ट्रासाउंड का शुल्क 518 रुपये से बढ़कर 570 हो जाएगा। डिजिटल एक्सरे का शुल्क 258 रुपये से बढ़कर 284 रुपये और मैनुअल एक्सरे का शुल्क 181 रुपये से बढ़कर 200 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया यूजर चार्ज सरकारी अस्पतालों में नए साल से लागू होगा। इसके साथ ही अस्पतालों में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के शुल्क में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। हालांकि जिले के सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांचों का शुल्क पूर्ववत रहेगा। - डॉ. आरएस सामंत, पीएमएस।

जिला अस्पताल में प्रमुख जांचों के होंगे नए शुल्क
जांच - शुल्क (पहले) शुल्क (अब)
ओपीडी पंजीकरण - 25 रुपये 28 रुपये
अल्ट्रासाउंड - 518 रुपये 570 रुपये
एक्सरे (डिजिटल) - 258 रुपये 284 रुपये
एक्सरे (मैनुअल) - 181 रुपये 200 रुपये
ईसीजी 258 रुपये 284 रुपये
प्लास्टर (पक्का) - 780 रुपये 858 रुपये
प्लास्टर (कच्चा) - 258 रुपये 284 रुपये
पैथोलॉजी जांचें महंगी नहीं होने से मिलेगी राहत
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांचों के इस बार नए साल से शुल्क में बढ़ोतरी नहीं होने से आम जनता को राहत मिलेगी। पैथोलॉजी की सभी जांचें नि:शुल्क होंगी। जिले में प्रशासन की ओर से अस्पतालों को पैथोलॉजी जांचों का भुगतान किया जाता है। (ब्यूरो)

रुद्रपुर जिला अस्पताल की ओपीडी की लाइन में खड़े लोग।

रुद्रपुर जिला अस्पताल की ओपीडी की लाइन में खड़े लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed