फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Travel History counted

बाहरी जिलों से आने वाले लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री पर रखें नजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Travel History counted
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम रंजना राजगुरू। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू ने होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी बैठक ली। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि अन्य प्रदेशों में कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पर्व पर बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। कहा कि जिले की सीमाओं, औद्योगिक क्षेत्र और बस्तियों में रेंडम सैम्पलिंग/टेस्टिंग बढ़ाई जाए और यात्रा इतिहास दर्ज करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि ऐसी जगहों पर फोकस करें जहां कोविड 19 संक्रमण बढ़ने की अधिक संभावना है। केंद्र और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। ट्रू-नेट, आरटीपीसीआर यंत्र, पीपी किट, सैनिटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रखें। रविवार को भी शाम पांच बजे और सोमवार को दोपहर के बाद सैंपलिंग का कार्य किया जाये। कहा कि जिन केंद्रों पर टीकाकरण धीमी गति से हो रहा है उनका लक्ष्य निर्धारित कर जिम्मेदारी दें। सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने बताया कि जिले में स्थापित 42 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। 25 मार्च तक 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को प्रथम डोज 45462 व द्वितीय डोज 10018 कुल 55480 टीका लगाया जा चुका है। अब तक आरटीपीसीआर से कुल तीन लाख 54 हजार 808 सैंपलिंग की जा चुकी है। 45 से 59 वर्ष तक के गंभीर बीमारियों से ग्रसित 4649 लोगों को कोविड- 19 का टीका लगाया जा चुका है। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, पीएमएस डॉ. आरएस सामंत, सीईओ आरसी आर्या, सीओ भूपेन्द्र सिंह कंडारी, डीपीओ उदय प्रताप सिंह, एसीएमओ डॉ. हरेन्द्र मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed