फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Transporter's body found in roadside pit

Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला ट्रांसपोर्टर का शव

Sat, 10 Feb 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Transporter's body found in roadside pit
मृतक देवेंद्र सिंह की फाइल फोटो।- स्रोत-परिजन
खटीमा। एक युवा ट्रांसपोर्टर का शनिवार सुबह पुरनापुर रोड के किनारे गड्ढे में शव पड़ा मिला। पुलिस का अनुमान है कि अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से ट्रांसपोर्टर की मौत हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पिटरैय्या निवासी देवेंद्र सिंह (28) पुत्र जरनैल सिंह शुक्रवार रात बाइक से घर आ रहे थे। पुरनापुर रोड पर बैरियर के पास अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। घर न पहुंचने पर परिजनों ने रातभर खोजबीन, लेकिन पता नहीं चला। ट्रांसपोर्टर का मोबाइल नंबर भी रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुरनापुर रोड के किनारे गड्ढे में शव मिलने की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि मुंडेली स्थित एक निजी स्कूल में देवेंद्र ने अपनी बस लगाई थीं। वह स्वयं भी बस चलाता था। शुक्रवार को उसने बस चालकों को वेतन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा प्रतीत होता है कि उसने चालकों के साथ रात में पार्टी की थी। इसके बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी एक पांच साल की पुत्री है।

सिर में फंसा था हेलमेट
खटीमा। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल पर देवेंद्र के सिर पर हेलमेट फंसा हुआ था जिस कारण उसका चेहरा सूज गया था। उन्होंने कहा कि यदि रात को ही घटना का पता चल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed