{"_id":"69d9590f137c0b64330738f1","slug":"transport-department-seized-eight-vehicles-and-issued-challans-for-65-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-139748-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग ने आठ वाहन सीज किए, 65 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग ने आठ वाहन सीज किए, 65 का चालान
Sat, 11 Apr 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के साथ ही बगैर वैध कागजातों के चल रहे वाहनों खिलाफ कार्रवाई की है। आठ वाहन सीज किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नवीन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान भूसे से भरे दो ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इसी के साथ एक बस बगैर परमिट और टैक्स के चलते मिली। दो छोटे भार वाहन बिना टैक्स और बिना फिटनेस के चलते पाए गए। बताया कि दो ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड मिली। इनकी फिटनेस भी नहीं हुई थी, परमिट भी नहीं था। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। एक छोटा भार वाहन ओवरलोड था। इन सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान प्रदूषण, तेज रफ्तार, बगैर हेलमेट में 65 वाहनों का चालान किया गया। टीम में एसआई गोकुल सुप्याल, मनोज भंडारी आदि शामिल थे। इधर सीपीयू ने नियमों का पालन न करने पर 32 वाहनों का चालान किया। इनमें 15 दोपहिया चालक बगैर हेलमेट थे। संवाद
...........
विज्ञापन
...........