फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Transport Department Employees Soon Gets Body Worn Camera

Udham Singh Nagar News: हर हरकत पर नजर रखेगा बॉडी वार्न कैमरा

Fri, 08 Sep 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 08 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Transport Department Employees Soon Gets Body Worn Camera
बॉडी वार्म कैमरा। स्रोत : नेट
देहरादून, काशीपुर समेत 11 स्थानों पर कैमरे के साथ तैनात होंगे 25 बाइक दल
विज्ञापन

अरुण कुमार
काशीपुर। अक्सर सड़कों पर लोग परिवहन कर्मियों से उलझते हुए नजर आते हैं। अब परिवहन परिवहन विभाग प्रदेश में देहरादून, काशीपुर समेत 11 स्थानों पर बाइक दलों को बॉडी वार्न कैमरों से लैस कर मार्ग पर उतारने जा रहा है। विभाग ने प्रवर्तन कार्य के दौरान चेकिंग से संबंधित कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के लिए बॉडी वार्न कैमरे खरीदे हैं। पहले चरण में वरिष्ठ प्रवर्तन पर्यवेक्षक स्तर पर 25 बाइक दलों में 25 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जिन्हें ये कैमरे मुहैया कराए जाएंगे। बॉडी वार्न कैमरे मिलने से प्रवर्तन कर्मियों को सहायता मिलेगी। कर्मी के साथ अभद्रता करने की घटना कैमरे में कैद हो जाएगी। इसके आधार पर कर्मी आसानी से कार्रवाई कर सकेंगे। संवाद
------
कहां कितने बाइक दल
देहरादून - 06
ऋषिकेश - 04
विकास नगर - 01
हरिद्वार - 04
रुड़की - 02
कोटद्वार - 01
हल्द्वानी - 04
रामनगर - 01
काशीपुर - 02
टनकपुर - 01
------

क्या है बॉडी वार्न कैमरा :

कैमरा प्रवर्तन कर्मी की शर्ट पर कंधे के पास लगेगा। इसके जरिए कर्मी और नागरिकों के बीच होने वाली सभी बातचीत ऑडियो के साथ रिकॉर्ड होगी। जीपीएस और जीपीआरएस के जरिए यह सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा जा सकेगा। इसकी खासियत है कि इसकी रिकॉर्डिंग को आसानी से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

------
कोटबॉडी वार्न जीपीएस इंफ्रा रेजर ऑडियो वीडियो युक्त कैमरे मुख्यालय स्तर पर खरीदे गए हैं। प्रदेश में यह नई व्यवस्था व्यवस्था शुरू की जा रही है। बाइक दलों पर तैनात प्रवर्तन कर्मियों को कैमरे मुहैया कराकर शीघ्र मार्ग पर उतारा जाएगा। देहरादून में 12 और हल्द्वानी में 13 सितंबर को प्रवर्तन कर्मियों को कैमरे दिए जाएंगे। - एके झा, एआरटीओ प्रशासन, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed