{"_id":"6167313b6078474cd378c44d","slug":"transit-camp-got-troffe-sitarganj-news-hld44132356","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांजिट कैंप का फुटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांजिट कैंप का फुटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
शक्तिफार्म में विजयी टीम को ट्राफी देते विधायक सौरभ बहुगुणा
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवनगर में आयोजित शिवा शक्ति कप फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में ट्रांजिट कैंप ने टाई ब्रेकर में दिनेशपुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। दिनेशपुर के सौरभ को मैन ऑफ द सीरीज, ट्रांजिट कैंप के गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विधायक सौरभ बहुगुणा ने विजेताओं को ट्रॉफी दी।
खेल शुरू होने के पहले ही मिनट में दिनेशपुर के सूरज ने गोल दाग दिया। पहले हाफ का खेल समाप्त होने से दो मिनट पहले ट्रांजिट कैंप के राज बिष्ट ने गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में ट्रांजिट कैंप के ईश्वर और 26वें मिनट में गौरव ने गोल दाग कर स्कोर 3-1 कर दिया। अगले 2 मिनट में दिनेशपुर के कप्तान अक्की और सौरभ ने लगातार दो गोल दाग कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। खेल समाप्ति तक स्कोर बराबर होने से पेनाल्टी शूटआउट का निर्णय लिया गया। इसमें ट्रांजिट कैंप के पांचों स्ट्राइकर राज बिष्ट, गौरव, गोलू, सौरभ और मोनू ने गोल दागा। दिनेशपुर के चार स्ट्राइकर सौरभ, योगेश, सनम और सूरज ही गोल करने में कामयाब रहे। कप्तान अक्की का शॉट गोलपोस्ट से बाहर चला गया।
इस तरह ट्रांजिट कैंप ने 8-7 से जीत दर्ज की। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, विश्वजीत और धीरज लाइनमैन, सब्यसाची हालदार, सुनील सरकार और जयंत मंडल कॉमेंटेटर, सुजीत विश्वास और दीपेन सेन स्कोरर रहे। वहां अमरजीत कटवाल, उदय सिंह राणा, रविंद्र विश्वास, कार्तिक राय, दीप्तेश मंडल, नारायण सरदार, वंकेश सरदार, निर्मल सरकार आदि थे।