{"_id":"61c0d0081b5905738d4ef974","slug":"training-of-ncc-in-kashipur-kashipur-news-hld448276867","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के शौर्य की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना के शौर्य की जानकारी दी
विज्ञापन
काशीपुर के उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। सेना के प्रशिक्षकों ने सोमवार को एनसीसी कैडेटों को राइफल चलाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही भारतीय सेना के पराक्रम और सन 1965, 1971 के युद्ध के विषय में बताया।
इस दौरान भारतीय सेना की प्रचंड जीत और शौर्य पर भी प्रकाश डाला गया। सोमवार को चौथे दिन उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 78 यूके एनसीसी बटालियन हल्द्वानी की पहल पर एनसीसीसी का प्रशिक्षण जारी रहा।
नायब सूबेदार देव सिंह ने बाजपुर, काशीपुर और जसपुर ब्लाक के 48 एनसीसी कैडेटों को राइफल के साथ सलामी शस्त्र, वेगल शस्त्र बाजू शस्त्र भोंटीकल रोप, माइंस के प्रकारों के साथ-साथ हथियारों की जानकारी दी।
विज्ञापन
बाजपुर जीनियस ग्लोबल एकेडमी की लेफ्टिनेंट नीरज ने बौद्धिक सत्र के अंतर्गत इंडो-पाक युद्ध 1965, 1971 और कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। अनुशासन, कर्तव्यों और देश के अच्छे नागरिक बनने का पाठ एनसीसी कैडेटों को पढ़ाया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, मेजर मुनीशकांत शर्मा, लेफ्टीनेट प्रणवीर प्रताप चौहान, संजय शर्मा, कौशलेश कुमार गुप्ता, अनिल सिंह, मुकेश चंद्र आर्य आदि मौजूद थे।