फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Training given on cyber security including AI, machine learning

Udham Singh Nagar News: एआई, मशीन लर्निंग समेत साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

Fri, 27 Feb 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Training given on cyber security including AI, machine learning
काशीपुर। निदेशालय प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड श्रीनगर गढ़वाल की ओर से स्किल सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को एआई, मशीन लर्निंग समेत साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में 23 से 28 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के डॉ. आशुतोष कुमार भटट् ने इनोवेशन चैलेंज आदि के बारे विस्तार से जानकारी दी। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 23 फरवरी को ईएसटीसी कानिया रामनगर के साइबर सिक्योरिटी एंड एथिकल हैकिंग लेक्चर टाटा स्ट्राइव विभाग की ओर से छात्रों को रोजगार कौशल के संबंध में मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

24 फरवरी को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार की तरफ से एआई एंड मशीन लर्निंग और तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के विशेषज्ञों ने इंटनेरट ऑफ थिंग्स वर्कशॉप विषय पर जानकारी दी। 25 फरवरी को एमएसएम ग्लोबल एजुकेशन से इफेक्टिव रिस्यूम बिल्डिंग, स्किल एवेयरनेस ड्राइव विषय पर फार्म एंड इंडस्ट्री इक्यूपमेंट के कर्मियों ने कौशल जागरूकता का प्रशिक्षण कराया। वहां प प्रधानाचार्य बीपी सिंह, जितेश सुंद्रियाल, जगदीश चंद्र पांडेय, राजीव यादव, पंकज कुमार, मनमोहन, नेहा बोरा, विरेंद्र सिंह धर्मशक्तु, नीरज आर्या, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed