फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Training for census continues in Khatima

Udham Singh Nagar News: खटीमा में जनगणना के लिए प्रशिक्षण जारी

Tue, 14 Apr 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 14 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Training for census continues in Khatima
खटीमा। जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण खटीमा में चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक भाग ले रहे हैं। सुपरवाइजर हरीश लाल आर्य ने बताया कि लोग 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच ऑनलाइन स्वगणना कर सकते हैं। सोमवार को शिक्षक निर्मल कुमार न्योलिया को स्वगणना कराई गई। इसके बाद एक विशेष कोड मिलेगा। इसे प्रगणक को दिखाना होगा जिससे सटीक जानकारी दर्ज हो सके। आर्य ने सभी से अपने आसपास जागरूकता फैलाने का आग्रह किया
विज्ञापन

एडीएम और मेयर ने स्व-गणना प्रक्रिया की पूरी



रुद्रपुर। एडीएम कौस्तुभ मिश्र और मेयर विकास शर्मा जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण की ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया को स्वयं पूरा किया। उन्होंने लोगों से इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। यह स्व-गणना अभियान 10 अप्रैल से शुरू हो चुका है और 24 अप्रैल तक जारी रहेगा। एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस चरण में नागरिक अपनी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से स्वयं दर्ज कर सकते हैं। नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed