फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Train left half an hour late due to engine failure

Udham Singh Nagar News: इंजन में खराबी आने से आधा घंटा विलंब से रवाना हुई ट्रेन

Sun, 15 Oct 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Train left half an hour late due to engine failure
काशीपुर स्टेशन पर ट्रेन के शुरु होने का इंतजार करते यात्री। संवाद 
काशीपुर। तकनीकी खराबी के चलते प्लेट फार्म पर खड़ी ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। इस पर अधिकारियों ने दूसरा इंजन लगवाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके चलते करीब 30 मिनट तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 05354 काशीपुर से मुरादाबाद के लिए संचालित होती है। शनिवार शाम करीब छह बजे से पूर्व लोको पायलट ने ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी कर दी। इसके बाद ट्रेन में यात्री सवार हो गए।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर लोको पायलट ने ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए इंजन चालू किया लेकिन वह चालू नहीं हुआ। लोको पायलट ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा इंजन ट्रेन से जोड़ा गया जिसके बाद करीब आधा घंटा विलंब से ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। मामले की जानकारी ली जा रही है।


धान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली रेलवे क्रॉसिंग के पास पलटी, लगा जाम
बाजपुर। रेलवे क्राॅसिंग के पास शनिवार सुबह धान की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक पलट गई। इससे धान की बोरियां सड़क पर बिखर गईं और सड़क पर कुछ देर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।

बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली दोराहा की ओर से अनाज मंडी जा रही थी। तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। इसी समय वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार युवक भी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed