फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic plan has been implemented on the orders of SSP regarding Dhanteras and Diwali in rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, एनएच पर पार्क नहीं होंगी गाड़ियां

Tue, 29 Oct 2024 12:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 12:21 PM IST
सार

धनतेरस और दिवाली को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेश पर ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

विज्ञापन
Traffic plan has been implemented on the orders of SSP regarding Dhanteras and Diwali in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनतेरस और दिवाली को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेश पर ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह प्लान 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। नेशनल हाईवे पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा और न ही कोई ठेली लगाई जाएगी।

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इंद्रा चौक, सिडकुल चौक, तीनपानी तिराहा, गाबा चौक से शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दोपहिया और चौपहिया वाहनों को बाटा चौक, अग्रसेन चौक, गल्ला मंडी, विधवानी मार्केट पर बैरियर लगाकर रोका जाएगा। बाजार को जाने वालीं सभी सड़कों पर पर ड्यूटी लगाकर दोपहिया और चौपहिया वाहनों को रोका जाएगा। एएसपी के अनुसार जरूरत पड़ने पर इंद्रा चौक से डीडी चौक और डीडी चौक से महाराजा अग्रसेन चौक तक टेपों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। एसएसपी ने बताया कि बाजार क्षेत्र में सफेद पट्टी के बाहर किसी भी प्रकार के ठेले, फड़ और वाहन नहीं लगेंगे। सभी ठेले, फड़ महाराजा अग्रसेन चौक से बाटा चौक के बीच सफेद पट्टी के अंदर लगेंगे।

विज्ञापन

यहां पार्क होंगे वाहन

  • मुख्य बाजार में खरीदारी करने के लिए जाने वाले सभी वाहनों को गांधी पार्क और अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र में पार्क कराया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इंद्रा चौक से आने वाले वाहनों को अस्थायी न्यू ट्रैफिक पुलिस लाइन और सिंचाई विभाग की पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।
  • किच्छा बाईपास से आने वाहनों को मोदी मैदान झील के पास स्थित पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
  • दिनेशपुर व पंतनगर से आने वाले वाहनों को विशाल मेगा मार्ट और फुटेला अस्पताल से अटरिया मोड तक सड़क के दोनों ओर किनारों पर पार्क कराया जाएगा।
  • गाबा चौक एवं भूरा रानी से आने वाले वाहनों को सिटी क्लब के पास व गल्ला मंडी में पार्क कराया जाएगा। व्यापारियों के वाहन गल्ला मंडी में पार्क कराए जाएंगे।

इन स्थानों पर रहेगी बैरियर की व्यवस्था
बाटा चौक, अग्रसेन चौक, गुड मंडी/विधवानी मार्केट, गल्ला मंडी (आरा मशीन के पास), काशीपुर बाईपास रोड में बाजार को जाने वाली गलियों में, भगत सिंह चौक, पांच मंदिर रोड, गुरुद्वारा के पास ।

भारी वाहनों का डायवर्जन

 

  • रामपुर से सिडकुल/हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहन इंद्रा चौक से गदरपुर स्थित दिनेशपुर मोड़ हेेते हुए दिनेशपुर जाएंगे और वहां से रुद्रपुर के दिनेशपुर मोड़ से गंतव्य को रवाना होंगे।
  • रामपुर से सिडकुल/हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहन इंद्रा चौक से गदरपुर स्थित दिनेशपुर मोड़ होते हुए गंतव्य के लिए जाएंगे।
  • हल्द्वानी से रामपुर/काशीपुर को जाने वाले वाहन रुद्रपुर स्थित दिनेशपुर मोड़ से वाया दिनेशपुर होते हुए गदरपुर स्थित दिनेशपुर मोड़ अपने गंतव्य को रवाना होंगे।
  • गदरपुर से हल्द्वानी और पंतनगर की ओर जाने वाले वाहन गदरपुर स्थित दिनेशपुर मोड़ से दिनेशपुर होते हुए रुद्रपुर स्थित दिनेशपुर मोड़ से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • इसके अतिरिक्त आपातकालीन वाहन पूर्व की भांति आवागमन करते रहेगें
     

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed