फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic Jam in Kashipur

ओवरब्रिज से निकाली गई शटरिंग से एमपी चौक बाधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Kashipur
काशीपुर में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से निकालकर सड़क पर डाली गई शटरिंग। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एमपी चौक पर ओवरब्रिज में लगाई लोहे की शटरिंग खुलने के बाद भी लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। निर्माण कंपनी के कर्मचारी ओवरब्रिज से निकाली गई शटरिंग अन्यत्र ले जाने के बजाय वहीं डाल रहे हैं, जिससे बाजपुर व स्टेशन रोड का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। सर्विस रोड क्लीयर नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

काशीपुर में ओवरब्रिज के नीचे से शटरिंग हटाने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कई बार निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित कर चुके हैं। पिछले सप्ताह एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी चंद्रमोहन सिंह की मौजूदगी में हुई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक में ओवरब्रिज के नीचे से शटरिंग हटाकर रोड क्लीयर करने पर भी सहमति बनी। इसके बाद कंपनी के कर्मियों ने ओवरब्रिज के नीचे से शटरिंग हटानी शुरू कर दी, लेकिन हटाई गई शटरिंग को वहीं सड़क पर छोड़ दिया गया। सर्विस रोड क्लीयर होने की बजाय चौराहे पर भी यातायात अवरुद्ध होने लगा है। एमपी चौक पर शटरिंग का सामान बेतरतीब फैलाने से लोग परेशान हैं। केडीएफ के सदस्य गौरव सक्सेना ने एसडीएम से ओवरब्रिज के पास से शटरिंग का सामान हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed