फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   traders protest against state govrnment in rudrapur

बोले व्यापारी, केंद्रीय अधिसूचना के बावजूद प्रदेश में थोपा जा रहा मंडी शुल्क, वापस नहीं लिया तो करेंगे आंदोलन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
traders protest against state govrnment in rudrapur
रुद्रपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। तराई मर्चेंट चैंबर और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से मंडी शुल्क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा, प्रदेश में केंद्रीय अधिसूचना के बावजूद मंडी शुल्क को व्यापारियों व किसानों पर थोपा जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मंडी शुल्क वापस न लेने पर प्रदेशव्यापी विरोध का ऐलान किया है।
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश बंसल व तराई मर्चेंट चैंबर के अध्यक्ष बल्लू घीक की अगुवाई में व्यापारियों ने गल्ला मंडी में एकत्रित होकर मंडी शुल्क का विरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए पूरे देश में मंडी शुल्क खत्म करने के लिए पांच जून को अधिसूचना जारी कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भ्रष्ट अफसरशाही व मंडी परिषद नेअभी तक इस अधिसूचना को प्रदेश में लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
बंसल ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी नही की तो प्रदेश भर की मंडियों मे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, बलविंदर सिंह विर्क, गौरव सिंघल, दीपक छाबड़ा, मोनू जैन, विकास गुम्बर, मोहन खुराना, कस्तूरी लाल गुगलानी, योगेंद्र जिंदल, मुकेश अग्रवाल, मुकेश छाबड़ा, सुधीर अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed