{"_id":"5a32cb9f4f1c1b95188b9d1f","slug":"traders-in-protest-against-bad-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कों के विरोध में उतरे व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कों के विरोध में उतरे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में आमरण अनशन पर बैठे व्यापारी
- फोटो : amar ujala
नगर की बदहाल सड़कों के विरोध में व्यापारियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। आरोप है कि एनएचआई अब तक केवल आश्वासन और सड़कों में टल्ले लगाकर खानापूर्ति कर रहा है। सड़क खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क किनारे रहने वाले लोग दमे के मरीज हो रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि सड़कों की मरम्मत न होने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
व्यापारी नेता तरुण ठाकुर, व्यापार मंडल महामंत्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व में तहसील में व्यापारी आमरण अनशन पर बैठे। इस दौरान व्यापारी नेता ठाकुर ने कहा कि नगर की सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन एनएचआई ने सड़कों में केवल गिट्टी, पत्थर, टल्ले लगाकर खानापूर्ति की है। उन्होंने कहा कि सड़कों में हुए गड्ढों की वजह से यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों में लगने वाले जाम से मरीजों की जान जा रही है। व्यापारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
विधायक धामी ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हैं। कहा कि सड़क के मामले में प्रमुख सचिव, एनएचआई, एनएच के अधिकारियों से उनकी वार्ता हुई है। जल्द रही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। अनशन पर बैठे वालों में कामिल खान, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल थे। व्यापारियों को पंजाबी महासभा अध्यक्ष मनोज वाधवा, राइस मिल एसोसिएशन के राजेश राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, अधिवक्ता एसोसिएशन इकबाल अहमद, छात्रसंघ के प्रियम पांडे, पिटिशन राइट एसोसिएशन के राशिद अंसारी आदि ने समर्थन दिया।