फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders burn effigy of Energy Corporation

व्यापारियों ने ऊर्जा निगम का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traders burn effigy of Energy Corporation
रुद्रपुर में ऊर्जा निगम का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर में कई दिनों से हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित व्यापारियों ने ऊर्जा निगम का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो व्यापारी विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक देंगे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाटा चौक पर एकत्र हुए और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोरा ने कहा कि ऊर्जा निगम कई दिनों से लगातार अघोषित बिजली कटौती कर रहा है। इससे व्यापारियों के साथ ही आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली की कटौती से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। पहले ही व्यापारी वर्ग कोरोना काल के चलते आर्थिक संकट से गुजर रहा है। पुतला फूंकने वालों में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पवन गाबा, आकाश भुसरी, प्रांजल गाबा, इंदरजीत सिंह, विक्की गांधी, राजू भुसरी, अमित बांगा, गुरप्रीत सिंह, दीपक मित्तल, शिवेन सेठी, जयप्रकाश गौतम, पप्पू गाबा, राजू बत्रा समेत कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed