{"_id":"6549399c3ad643217f09b4f7","slug":"traders-angry-over-power-cuts-submitted-memorandum-to-se-warned-of-agitation-rudrapur-news-c-242-1-rdp1003-5482-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश, एसई को ज्ञापन सौंप आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश, एसई को ज्ञापन सौंप आंदोलन की चेतावनी दी
Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर डीजीएम कार्यालय में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। त्योहारी सीजन पर हो रही बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कटौती नहीं रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में एसई कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसई शेखर त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि त्योहारी सीजन के शुरुआत में ही अघोषित बिजली कटौती होने से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। कहा कि रोशनी का त्योहार से पहले बाजारों और कई वार्ड में अंधेरा छाया हुआ है। आए दिन पांच से आठ घंटे की कटौती से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने कटौती की समस्या से निजात नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां पवन गाबा, विनोद अनेजा, राजकुमार सिकरी, अंकित पाल, महेन्द्र कोली, राकेश अधिकारी, जितेंद्र कुमार, प्रकाश पाल, महेशपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दिवाली के मौके पर कटौती और शटडाउन की समस्या से बचने के लिए जगह जगह ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और लाइन दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इस वजह से बिजली कटौती की जा रही है। जल्द ही यह काम पूरा कर दिया जाएगा और सुचारू रूप से बिजली की सप्लाई की जाएगी। - शेखर चंद्र त्रिपाठी, एसई