{"_id":"65a9664cffafd1afc4005918","slug":"trade-board-elections-will-be-held-in-rudrapur-on-february-4-rudrapur-news-c-242-1-rdp1003-7541-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में चार फरवरी को होगा व्यापार मंडल का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में चार फरवरी को होगा व्यापार मंडल का चुनाव
Thu, 18 Jan 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता करते प्रांतीय उद्याेग व्यापार मंडल की चुनाव संचालन समि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई के चुनाव चार फरवरी को हाेंगे। 3150 व्यापारी मतदान कर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। बृहस्पतिवार को सिटी क्लब में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने पत्रकार वार्ता कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा। मतदाता सूची की घोषणा कर दी गई है। वहां पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चुनाव पर्यवेक्षक ओमप्रकाश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष एवं सहायक चुनाव अधिकारी विनीत जैन, जिला मीडिया प्रभारी अजय चड्डा, हरीश जल्होत्रा, विशाल भुड्डी, अमित अरोरा बॉबी, बलविंदर सिंह विर्क, देवीशंकर अग्रवाल आदि थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
छह माह में होगा ट्रांजिट कैंप व्यापार मंडल का चुनाव
रुद्रपुर। महानगर को दो भागों में बांटने के बाद ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नए व्यापार मंडल अध्यक्ष का मनोनयन किया गया था। इसे लेकर विरोध के स्वर उठ रहे थे। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल ने बताया कि चुनाव न होने की दशा में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के अध्यक्ष का मनोनयन किया गया था। छह महीने के भीतर वहां की भी कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महत्वपूर्ण तिथियां
19 और 20 जनवरी को विर्क एग्रो सेल्स में मतदाता सूची पर दर्ज होंगी आपत्तियां।
22 व 23 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण
24 जनवरी को नामांकनपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे
25 जनवरी को नामांकनपत्र जमा होंगे
27 जनवरी को सिटी क्लब में शाम तीन बजे तक नाम वापसी और वैध नामांकन पत्रों की घोषणा
चार फरवरी को सुबह नौ से शाम चार बजे तक जनता इंटर कालेज में मतदान, मतगणना और परिणाम