फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   tower drama in pantnagar

Udham Singh Nagar News: टाॅवर पर चढ़ा नशेड़ी, रातभर पुलिस को छकाया

Sun, 27 Aug 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
tower drama in pantnagar
पंतनगर में टावर से उतरता आरोपी विजय कुमार उर्फ जग्गा। संवाद
पंतनगर। पंतनगर विवि परिसर के छोटी मार्केट के पास पीजी काॅलोनी में विजय कुमार उर्फ जग्गा (47) पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। उसकी पत्नी छात्रावास की मेस में ठेके पर कार्यरत है। शनिवार रात लगभग 11 बजे वह नशे में छोटी मार्केट के पास बीएसएनएल के टाॅवर पर चढ़ गया और कई प्राध्यापकों, कर्मियों को गालियां देता रहा। इस दौरान वह कर्मचारी उसे उतारने के लिए टाॅवर पर चढ़ते तो वह कूदने की धमकी दे देता। परिजनों के समझाने पर भी वह नीचे नहीं उतरा। सुरक्षा और पुलिस कर्मियों को उसने रातभर छकाए रखा। रविवार सुबह नशा उतरने पर वह नीचे उतरा तो पुलिस उसे थाने ले गई। एसएचओ पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि विवि की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर नशेड़ी को छोड़ दिया गया है। आरोपी दो साल पहले भी मोबाइल टाॅवर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है।
विज्ञापन



दो भट्टियां तोड़ चार हजार लीटर लहन किया नष्ट

काशीपुर। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुुलिस ने बरखेड़ी में शराब बनाने की दो भट्ठियां नष्ट कीं। इस दौरान 60 लीटर कच्ची शराब बरामद कर करीब चार हजार लीटर लहन नष्ट कर उपकरण जब्त किए। इस दौरान शराब बनाने वाले आरोपी फरार हो गए। टीम में आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक माधवराम, कांस्टेबल सुनीता काम्बोज, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed