फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Topper of Kashipur in CBSE

खुद पर विश्वास ने आस्था को बनाया टॉपर

Sun, 28 May 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।  Updated Sun, 28 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Topper of Kashipur in CBSE
सीबीएसई में काशीपुर के टॉपर - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। विजन वैली स्कूल की छात्रा ने एक बार फिर कुमाऊं में टॉप कर काशीपुर का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने छात्रा को एक लाख रुपये देकर सम्मानित करने की घोषणा की। छात्रा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता समेत स्कूल के शिक्षकों को दिया है।

विज्ञापन


विजन वैली स्कूल की आस्था मौर्या ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में 98 प्रतिशत प्राप्त कर कुमाऊं में टॉप किया है। प्रधानाचार्या जे राव ने बताया कि आस्था ने रसायन विज्ञान में 100, अंग्रेजी में 99, भौतिक विज्ञान में 98, गणित में 95, पीएचई में 98 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी है।
विज्ञापन


शिक्षकों ने आस्था को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आस्था ने कहा कि उन्होंने कभी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। स्कूल के शिक्षकों ने शिक्षा से संबंधित हर समस्या का समाधान किया। आस्था के माता-पिता राधेहरि डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। आस्था ने पिता एके मौर्या और माता डॉ. स्नेहलता सहित स्कूल के शिक्षकों को अपना आदर्श बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सेल्फ स्टडी और ग्रुुप स्टडी को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि यदि स्वयं में पढ़ने की इच्छा हो तो बच्चे बिना कोचिंग के भी बेहतर कर सकते हैं। आस्था इंजीनियर बनना चाहती हैं और हाल में ही आईआईटी की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। स्कूल के प्रबंधक वत्सला गुप्ता और विनीत गुप्ता ने आस्था को एक लाख का की नकद राशि देकर सम्मानित करने की घोषणा की। 

काशीपुर। सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम में इस बार भी टॉपरों में छात्राओं का जलवा रहा। जहां विजन वैली स्कूली की छात्रा आस्था मौर्या 98 प्रतिशत लेकर कुमाऊं की टॉपर रहीं, वहीं मारिया असुंप्टा कॉन्वेंट स्कूल की जसिका अरोरा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर काशीपुर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

रविवार को परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। काशीपुर क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विजन वैली स्कूल की छात्रा आस्था ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कुमाऊं में टॉप किया। स्कूल के ही पार्थ भारद्वाज, देवांश अग्रवाल ने 95.4, स्वप्निल दुर्गापाल ने 94.6, दीक्षा सैनी 94.4, नितिशा सिंघल 93.8, विभोर कुमार गुप्ता 93.8, मनस्वी गुप्ता 93.6, आदित्य मिश्रा 91, कौशल देवराड़ी 91, अभिनव जोशी 90.8, तुषार सपरा 90, देविका मल्होत्रा 92, छवि गोयल 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

मारिया असुुंप्टा कॉन्वेंट स्कूल की जसिका अरोरा ने 97.4 अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अमिषराज 95.4, प्रांजल जोशी 94.2, प्रखर दत्त 93.8, अजयवीर सिंह 93.4, इम्तशान नवाज 93.4, जसकीरत सिंह संधू 92.6, नूपुर बिष्ट 92.6, शशांक 91.4, निशांत कुमार चौहान 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लिटिल स्कॉलर के शिवांश जोशी ने 96.8 अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया।

जबकि जगरूप सिंह 96.2, गौरव अग्रवाल 96.2, अर्पण शर्मा 95, राघव नागर 94.8, विनीत जोशी 94, एकता चौहान 93.8, मनीष मिश्रा 93, सामर्थ फर्त्याल 92, वोरिश विश्नोई 91.2, शुभांक सिंघल 90.8, आयुषी अग्रवाल 91.2, स्वाति तिवारी 91.4, साक्षी कश्यप 91.6, कृतिका धीमान 94.6, सौम्या गर्ग 93 अंक प्राप्त किए।

छावनी चिल्ड्रन स्कूल के सूरज नेगी ने 96.4 अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया, जबकि नीरज मिश्रा 95.4, अपर्णा शर्मा ने 94, कनिका अग्रवाल ने 92.4 समेत 10 बच्चों ने 90 से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किए। समर स्टडी हॉल की जसमीत कौर ने 95 प्रतिशत, हरलीन कौर 93.8, ऋतिका अग्रवाल 92.2, शाली निम 93.4, लवली चौहान 92.8 अंक प्राप्त किए। आर्मी स्कूल के प्रभजीत सिंह 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि व्योमप्रताप ने 92.4, शीतिज गुप्ता ने 91.2 अंक प्राप्त किए। केपीसी के रजत कुमार दुआ ने 95.6 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


जबकि हर्षा बजाज 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीएवी में भुवनेश खंतवाल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति हुड्डा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रा शैवाली चौधरी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि दिशा सिंह ने 90 अंक प्राप्त किए। टैंपलटन स्कूल के मुस्कान बाठला ने 92 अंक प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed