{"_id":"592b13764f1c1b824abdac30","slug":"took-the-girl-to-the-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े दिलाने के बहाने बच्ची को पड़ोसी ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े दिलाने के बहाने बच्ची को पड़ोसी ले गया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Sun, 28 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
CYBER CRIME
रुद्रपुर। कपड़े दिलवाने के बहाने एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बालिका को ले गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पड़ोसी बालिका को अपनी साइकिल पर बैठा कर ले गया। बच्ची का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस लापता बालिका के परिजनों की तहरीर के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व ही उसने ट्रांजिट कैंप में अपना घर बदला था, लेकिन उसकी आठ वर्षीय मासूम बेटी को अपने पुराने घर से लगाव था। इसलिए वह अक्सर उस घर में चली जाती थी। शनिवार शाम को भी उसकी बेटी अपने पुराने घर में गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई।
विज्ञापन
जब उसने पुराने घर पहुंचकर आसपास के लोगों से बेटी के बारे में जानकारी जुटाई तो आसपास के लोगों ने बताया कि नन्हे का पुराना पड़ोसी सुनील उसे कपड़े दिलवाने की बात कहकर अपनी साइकिल पर बैठा कर बाजार की तरफ लेकर गया। उसके बाद उन्होंने सुनील और नन्हे की बेटी को नहीं देखा। मामले को लेकर थानाध्यक्ष एमपी सिंह का कहना है कि बालिका को बहला फुसलाकर ले जाना वाला सुनील उसका पड़ोसी रहा है, जिसके चलते बच्ची उसके साथ चली गई। फिलहाल सुनील के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
रुद्रपुर। शनिवार देर शाम ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से अगवा की गई डेढ़ साल की मासूम को भले ही पुलिस ने आठ घंटे बाद बरामद कर लिया, लेकिन उसे अगवा करने वाले बाइक सवारों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। घटना वाले क्षेत्र में सीसीटीवी न लगे होने के कारण भी पुलिस को किसी तरह की मदद नहीं मिल पा रही है। फिलहाल पुलिस अपने मुखबिरों के सहारे ही बाइक सवारों को तलाश रही है।