{"_id":"4278c50fd09c1c8bb98ac213017acf2c","slug":"took-seven-of-rosewood-trees-cut-from-railway-land-traffickers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की जमीन से शीशम के सात पेड़ काट ले गए तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की जमीन से शीशम के सात पेड़ काट ले गए तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ दिनेशपुर।
Updated Tue, 01 Mar 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूलरभोज रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे लगे रेलवे के सात शीशम के पेड़ रविवार की रात तस्कर काट ले गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर लालकुआं रेलवे पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले में रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गूलरभोज-काशीपुर ट्रैक के दोनों ओर शीशम के पेड़ लगे हैं। स्टेशन से 500 मीटर दूर स्थित आउटर सिग्नल के पास से लकड़ी तस्कर दो सूखे और पांच ताजे पेड़ काट ले गए। घटनास्थल के आसपास आबादी भी है, मगर किसी को भनक तक नहीं लगी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर पीएस रावत को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी जीआरपी लालकुआं को दी। सुबह 10 बजे दरोगा नारायण सिंह के नेतृत्व में रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मौका मुआयना कर आसपास के निवासियों से जानकारी ली। जीआपी ने बताया कि चुराई गई लकड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन