फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tomato Price Hike in Khatima sold at 200 Rupees per kg

Udham Singh Nagar: खटीमा में 200 रुपये प्रति किलो पहुंचे टमाटर के दाम, अनार हुए स्स्ते

Fri, 28 Jul 2023 06:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर) Updated Fri, 28 Jul 2023 06:11 PM IST
सार

दूसरी ओर नींबू के दाम भी 40 से 50 रुपए से बढ़कर 80 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। भिंडी, आलू, प्याज, गोभी, लौकी आदि सब्जियों के मूल्यों में 20 से 30 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Tomato Price Hike in Khatima sold at 200 Rupees per kg
टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। खटीमा में अब टमाटर 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। करीब दस दिन पहले टमाटर के दाम गिरकर 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे लेकिन एक बार फिर इजाफा होने से लोग इसे खरीदने के बारे में कई बार सोच रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर नींबू के दाम भी 40 से 50 रुपए से बढ़कर 80 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। भिंडी, आलू, प्याज, गोभी, लौकी आदि सब्जियों के मूल्यों में 20 से 30 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी के विक्रेता नासिर और इमरान का कहना है कि उत्पादन कम होने और बारिश के चलते इनके दाम में भारी उछाल है। इनके मूल्य प्रति दिन बदलते हैं। खरीदारी करने आईं नेहा और जानकी ने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun News: पिटकुल में धड़ल्ले से चल रहे तबादलों पर शासन की रोक, अब शासन की ली जाएगी अनुमति


अनार के दाम दस दिन में 80 रुपए तक गिरे
सब्जी मंडी में बिक रहा अनार 80 रुपये सस्ता हो गया है। दस दिन पहले यह 160 से 180 रुपये किलो तक बिक रहा था। अब 100 रुपये तक बिक रहा है। फल विक्रेता मौसिन ने बताया कि बरसात के समय अनार का अधिक उत्पादन होने के कारण इनके दाम में गिरावट देखने को मिलती है। 

हिमाचल प्रदेश व अन्य प्रदेशों से आने वाले टमाटर का उत्पादन कम होने व पूर्ति कम होने की वजह से इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार नाबार्ड की ओर से सस्ते दाम में टमाटर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है
- नंदन सिंह खड़ायत, मंडी समिति अध्यक्ष, खटीमा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed