फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   To register names in electoral roll may have two heavy

दो निर्वाचक नामावलियों में नाम दर्ज कराना पड़ सकता है भारी

Fri, 18 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 दो अलग-अलग स्थानों पर मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने वालों को अब ये चालाकी भारी पड़ सकती है। प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत एक वर्ष का कारावास और जुर्माने की सजा हो सकती है।
विज्ञापन



डीएम चंद्रेश कुमार ने शुक्रवार को यह स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता ने निर्वाचक नामावलियों में अपना नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज करवा रखा है तो वह तत्काल अपना नाम एक से अधिक स्थानों से हटवा लें अन्यथा उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 ''मिथ्या घोषणाएं करना’’ के तहत कार्यवाही की जायेगी।  संबंधित मतदाता को एक वर्ष का कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। 
विज्ञापन



लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत यह निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में या किसी निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार अपना नाम दर्ज नहीं करवा सकता है। डीएम ने कहा किसी भी मतदाता का नाम सिर्फ एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक ही स्थान से दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसलिए यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक स्थानों से निर्वाचक नामावली में दर्ज है तो वे अपना नाम एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक ही स्थान से दर्ज रहने दें। अन्य स्थानों से नाम कटवा लें। संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों द्वारा शीघ्र ही निर्वाचक नामावलियों की जांच शुरू की जा रही है।  किसी मतदाता का नाम किसी कारण वश एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed