फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   To clean up the youth movement of tourist sites

पर्यटक स्थलों को स्वच्छ बनाने की युवाओं की मुहिम

Tue, 17 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Tue, 17 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर नगर के पौराणिक एवं धार्मिक सरोवर तीर्थ द्रोणसागर व गिरीताल सरोवर की साफ सफाई करने का बीड़ा उठाया है। अमर उजाला की खबर के असर से अब गिरीताल में भी सफाई अभियान शुरू हो गया है।

विज्ञापन

नगर में स्थित तीर्थ द्रोण सागर सरोवर व गिरीताल सरोवर की ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यता है। इनके प्रबंधन के नाम पर समितियां काबिज हैं। बावजूद इसके जहां तहां गंदगी फैली है। घास व झाड़ियां उगी है।
विज्ञापन

युवाओं ने श्रमदान कर जलाशयों की सफाई करने के अभियान की शुरुआत तीर्थ द्रोणसागर से की है। कुछ दिन बाद ही मार्निंग वॉक क्लब, समाजिक संस्था महिला एवं बाल सहायता मंच ने प्रति दिन सुबह दो-दो घंटे सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने द्रोणसागर जलाशय के चारों ओर बने ऐतिहासिक मंदिरों व भवनों की रंगाई पुताई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब युवाओं ने तीर्थ द्रोणसागर-गिरीताल बचाओ समिति बना कर गिरीताल में भी सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इसमें वरिष्ठ नागरिक व समाज सेवी भी शामिल हो गए हैं। गिरीताल सरोवर कभी पर्यटक स्थल था।

इसके किनारे कई मंदिर है। लोग सुबह घूमने जाते है। परंतु इसके चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। इसके अलावा सरोवर पूरी तरह से सूख गया है। सरोवर में सब्जियां उगाई जा रही है। युवाओं ने ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने की जो पहल शुरूकी है वह काबिले तारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed