{"_id":"62f7def3a532f91a2a3bda2c","slug":"tiranga-yatra-in-sitarganj-sitarganj-news-hld4723487101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के नेतृत्व बनेगा स्वर्णिम भारत : सौरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के नेतृत्व बनेगा स्वर्णिम भारत : सौरभ
विज्ञापन
शक्तिफार्म में 750 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकालते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा। संवाद
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज/शक्तिफार्म। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को दुनिया का स्वर्णिम देश बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। इस दौरान हजारों की तादाद में हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में 750 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की अगुवाई में में शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व सैनिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के लोग और सितारगंज क्षेत्र के सभी निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी। कैबिनेट मंत्री ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी व कोतवाल प्रकाश सिंह दानू भारी पुलिस के साथ तैनात रहे। यात्रा में जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर शंकर दुबे, यात्रा के संयोजक कमल जिंदल, ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, मंडी चेयरमैन अमरजीत कटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गुप्ता, व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, खतीब अहमद, राकेश त्यागी, उपकार सिंह बल, शिवकुमार मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
इधर शक्तिफार्म में भी कैबिनेट मंत्री बहुगुणा के नेतृत्व में 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ नगर भर में यात्रा निकाली गई। रैली में राइंका, राबाइंका, अटल उत्कृष्ट विद्यालय रूदपुर, ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल, न्यू ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, शक्ति शिशु उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चे, ग्रामीण आदि मौजूद रहे। वहां डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, कार्तिक राय, देबू मंडल, रविंद्र विश्वास, संजय बाछाड, विक्रम सिंह भंडारी आदि थे।
इधर महिला एवं बाल विकास परियोजना सितारगंज की ओर से शक्तिफार्म नंबर एक व दो सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राजनगर और टैगोरनगर गांव में तिरंगा रैली निकाली। वहां सुपरवाइजर मुजस्सिम, मंजू आर्य, पूर्णिमा, अनिमा, प्रेमा सरकार, सरस्वती बिष्ट, मलीना, सुरुचि, निर्मला मजूमदार, संध्या समद्दार, अंजलि मिस्त्री, सुचित्रा, ज्योतिका मंडल आदि थे।