{"_id":"6a908daa9246ad10d60cfcf0","slug":"lack-of-basic-amenities-in-pm-awas-housing-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-148044-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएम आवास में मूलभूत सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएम आवास में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
Fri, 28 Aug 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। गंगापुर गोसाई-कुंडेश्वरी रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 584 आवासों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लाभार्थियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों ने नियमित कूड़ा वाहन भेजने के साथ-साथ विद्युत पोलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग पर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने कहा कि आवासों का निर्माण करने वाली कंपनी ने विद्युत पोलों पर आवश्यक प्रकाश व्यवस्था नहीं कराई है जिससे रात के समय कॉलोनी में अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने से बच्चे, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। लाभार्थियों ने कहा कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण कंपनी की ओर से प्रकाश व्यवस्था नहीं कराए जाने के बाद अब हारकर नगर निगम प्रशासन से गुहार लगानी पड़ रही है। लाभार्थियों ने कहा नगर निगम के यूजर चार्ज का भुगतान करने को वह तैयार हैं। यहां रह रहे परिवारों की सुरक्षा व स्वच्छ वातावरण को देखते हुए नगर निगम को शीघ्र ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
मांग पत्र देने वालों में दीवान सिंह, हरदीप शर्मा एडवोकेट, नवदीप शर्मा, भोला नेगी, सुनीता पपनै, मीना देवी, रजनी देवी, हंसा दत्त कांडपाल, राधा देवी, विनय कुमार, दीवान सिंह रावत आदि शामिल रहे।