फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tiranga Rally in Kashipur

काशीपुर में डेढ़ हजार छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Rally in Kashipur
काशीपुर माता मंदिर रोड पर तिरंगा यात्रा निकालते शिक्षक व छात्र। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/बाजपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के लगभग डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा थामकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल और प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने किया। नगर निगम में पहुंचने पर मेयर उषा चौधरी, मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने यात्रा का स्वागत किया। रैली में मेजर मुनीशकांत शर्मा, श्रवण कुमार मिश्रा, दीपक शर्मा, विजयपाल सिंह चौहान, महेश चंद्र आर्य, कौशलेश गुप्ता, कपिल भारद्वाज, मनोज सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन

उधर रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर ने मुख्य बाजार को सजाकर कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ मुख्य बाजार से नगर निगम तक तिरंगा यात्रा निकाली निकाली। वहां डॉ. रवि सिंघल, डॉ. एसपी गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, योगेश जिंदल, नितिन अग्रवाल, मेयर उषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन

वहीं बाजपुर में डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। वहां प्रधानाचार्या एकता श्री, धर्मेंद्र शर्मा, चेतना गहलोत, शिवांगी चोपड़ा, श्रीनिवास जोशी, गौरव शर्मा, निर्मला भट्ट, दिनेश अधिकारी, हरीश आदि थे। इंटर कॉलेज के एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने किया। विकास भारती स्कूल के बच्चों ने पुलिस कर्मियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध कमेटी अध्यक्ष संसार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा शंखनाद यात्रा
काशीपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पीसीसी सचिव अरुण चौहान के नेतृत्व में ग्राम हरियावाला बसई में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहां कुंवर नरेंद्र चंद बाबा, मनोज जोशी, मुशर्रफ हुसैन, अनुपम शर्मा, अब्दुल सलीम, जय सिंह, अफसर अली, हरदासी लाल, भूपेंद्र शर्मा, मो. नबी, विकल्प गुड़िया आदि थे। उधर काशीपुर बार एसोसिएशन भवन में तिरंगा फहराया गया। वहां एसडीएम अभय प्रताप सिंह, बार अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप चौधरी, ताजवर अब्बास, अनिल शर्मा, सनत पैगिया, भास्कर त्यागी, कैलाश बिष्ट आदि थे। वार्ड नंबर तीन में पार्षद अनिल कुमार, पूर्व प्रधान आनंद कुमार ने तिरंगा रैली निकाली। वहां मंगतराम शर्मा, सौरभ कुमार, इंतजार हुसैन, अभिषेक कुमार, अजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed